“कांकेर पुलिस की ईमानदारी: लावारिस ट्रॉली बैग में मिले सोने के आभूषण और नकद, मालिक को सुरक्षित लौटाया”

0


कांकेर। सिटी कोतवाली थाना, कांकेर पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 28 जनवरी 2026 की रात्रि नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को ज्ञानी चौक क्षेत्र में एक लावारिस लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। सुरक्षा की दृष्टि से बैग को तत्काल थाना लाकर सुरक्षित रखा गया।


सूचना के बाद बैग के स्वामी थाना पहुंचे। पहचान एवं विधिवत जांच के दौरान बैग में लगभग ₹1,00,000 के सोने के आभूषण और ₹2,000 नकद पाए गए। सभी औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने बैग और उसमें मौजूद सामान सुरक्षित रूप से बैग स्वामी को सुपुर्द किया।


पुलिस की इस त्वरित और ईमानदार कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment