रसोइया संघ के वाजिब मांगों को पुरा करें, छत्तीसगढ़ सरकार शिवसेना
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
शिवसेना यूबीटी द्वारा कहा गया है। कि अपनी वाजिब मांगों को लेकर शासकीय स्कूल के बच्चों हेतु मध्यान भोजन बनाकर उन्हें खिलाने जैसा पुनीत कार्य करने वाले प्रदेश के रसोईयाओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। उनके द्वारा अपनी वाजिब मांगों को लेकर पूरे प्रदेश स्तर पर रायपुर राजधानी के तूता के धरना स्थल में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जा रहा है। किंतु अपने आप को प्रदेश के जनता के प्रति संवेदनशील कहने वाली भाजपा सरकार द्वारा रसोईयाओं के मामलों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। रायपुर में आंदोलनरत रसोईया में से विगत दिनों दो रसोइयों की मौत हो गई। और एक रसोईया की स्थिति चिंताजनक है। शिवसेना प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से मांग करती है कि वह तत्काल इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए रसोईयाओं की वाजिब मांगों को पूर्ण करावे एवं आंदोलन के दौरान मृत्य हुई रसोईयाओं को उचित मुआवजा देते हुए उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।शिवसेना यूबीटी रसोईयाओं के वाजिब मांगों का समर्थन करती है। एवं हर संघर्ष में उनके साथ है।शिवसेना के नेताओं ने उनके धरना स्थल रायपुर पहुंचकर उनके वाजिब मांगों का समर्थन किया।


0 Comments
Post a Comment