पैराडाइज स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
कांकेर। पैराडाइज हायर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना से हुई। छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सदाचार का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के साथ-साथ कक्षा 6वीं की अद्या झा एवं कक्षा 11वीं की आयशा सिंह ने मनमोहक क्लासिकल डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि यह ज्ञान, कला, संगीत और नवजीवन का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़-पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा करने की अपील की।
उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विशेष संबोधन में कहा कि नेताजी अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी देशहित के लिए हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने छात्रों से नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के आयोजन में कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, अनिल कुमार ढाके, एम. भुवनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू सहित वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, मेघा सेवा, एस. मर्सी, कृष्णापद कुंभकार, सरिता मिश्रा, संगीता भारती, शांतिलीना नेताम, रचना शर्मा, अपूर्वा ठाकुर, उज्जवल निर्मलकर, टाकेश्वर साहू, शिखा मेहरा, अवतार सिंह, रामेश्वरी साहू, संतोष कुमार ठाकुर, यमुना बिलोधिया, अभिनव सिंह, मनीषा साहू सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।



0 Comments
Post a Comment