कांग्रेस भ्रम फैला रही, ‘विकसित भारत रोजगार गारंटी’ से मनरेगा होगा और मजबूत नरोत्तम सिंह चौहान
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने कांग्रेस पर झूठे प्रचार के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर “वीबी” और “जी रैम जी” जैसे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, जबकि इसका पूरा नाम “विकसित भारत रोजगार की गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण” है, जो सीधे तौर पर गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में है।
चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को कमजोर नहीं, बल्कि पहले से अधिक मजबूत किया है। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे और मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी।
नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया।




0 Comments
Post a Comment