भारत छठी बार अंडर-19 विश्व विजेता, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

0


*वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 80 गेंदों में 175, टूटे कई विश्व रिकॉर्ड*

 *411 रन बनाकर भारत ने रचा इतिहास, अंबरीश के 3 विकेट से इंग्लैंड ढेर*

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह टीम इंडिया का 10वां फाइनल था, जिसमें उसने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को जीत के लिए रिकॉर्ड 412 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई।मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिनका बल्ला ऐसा बोला कि कई रिकॉर्ड टूट गए। वैभव ने फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 55 गेंदों में शतक जड़कर दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। साथ ही वैभव ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विश्व कप में सबसे ज्यादा 20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गेंदबाजी में अंबरीश ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment