संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने किया रक्तदान.
तिल्दा नेवरा क्षेत्र में विगत 23 वर्षों से जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया करने के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिकों कार्यक्रमों में लिप्त संजीवनी रक्तदाता संघ के तत्वाधान में बीते 14 फरवरी दिन शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद वीर सपूतों के स्मृति में संस्कृतिक भवन गुरु घासीदास चौक नेवरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो शिविर आयोजन का चौथा वर्ष था...
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि बलौदा बाजार विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी के कर कमलो द्वारा मां सरस्वती व हनुमान जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर रक्तदान का शुभारंभ किया गया जहां मुख्य अतिथि ने भी अपना रक्तदान कर लोगों का उत्साह वर्धन किया। शिविर में *अपना* ब्लड बैंक रायपुर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम व अनुभवी टैक्नीशियन प्रशिक्षित डाक्टरों के द्वारा सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सेवाएं दी गई...
शिविर में कुल 71 लोगों (पुरूष एवं महिला)ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया तथा उन्हें संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा प्रशस्ति पत्र, सेफ्टी हेलमेट व टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन के दौरान श्री नीरज राठी जी, मोती हिंदुजा जी ,ओम ठाकुर जी, राम गिडलानी जी, हेमलाल साहू जी, सुनील सोनी जी, तोरण जांगड़े,कपिल निषाद(उपाध्यक्ष), ओम प्रकाश सिंह चौहान (अध्यक्ष), इंद्राज निषाद, योगेश निषाद, दिनेश यादव, मोहन साहू, श्रीमती सरस्वती निषाद, कु डिंकी चौहान ,लक्की सिंह चौहान, हर्ष सिंह चौहान, राज सिंह चौहान, देवेंद्र जायसवाल, यशवंत मानिकपुरी, मोहन यादव, आशीष साहू आदि लोगों उपस्थित थे।



0 Comments
Post a Comment