होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: धान पर ₹3100 प्रति क्विंटल की अंतर राशि एकमुश्त देगी साय सरकार — शकुंतला नरेटी*

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए होली त्योहार से पहले एक बड़ी राहत और सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त देने की घोषणा की गई है।

इस निर्णय को भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत दुर्गूकोदल की सरपंच श्रीमती शकुंतला नरेटी ने किसानों के लिए ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला प्रदेश के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा तथा त्योहार के समय किसानों के घरों में खुशहाली लाएगा।

श्रीमती नरेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भुगतान राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किया जाएगा। योजना के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि किसानों को दी जाएगी, जिससे धान खरीदी के बाद किसानों को उनके समर्थन मूल्य और घोषित दर के अंतर की राशि सीधे मिलेगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार लगातार किसान हित में निर्णय ले रही है। किसानों को समय पर भुगतान, समर्थन मूल्य में लाभ और पारदर्शी व्यवस्था के साथ राज्य सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अन्नदाता के प्रति संवेदनशील है।

श्रीमती नरेटी ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से जो वादा किया था, उसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि यह राशि मिलने से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने, घरेलू जरूरतें पूरी करने और होली जैसे प्रमुख त्योहार को उल्लास के साथ मनाने में सुविधा होगी।

अंत में भाजपा मंडल दुर्गूकोदल की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार को इस जनहितकारी निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment