ग्रामीणों से जमीन मरम्मत एवं नौकरी लगाने व लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
आरोपी के विरूद्व थाना कोरर एवं थाना बड़ांजी (जगदलपुर) में दर्ज है धोखाधड़ी के 02 प्रकरण।
आरोपी से किया गया जप्त एक नग मोटर सायकल एवं ग्रामीणों का कागजात।
थाना कोरर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
प्रार्थी आनंद राम उसेण्डी निवासी भोड़िया थाना कोरर के द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, आरोपी नोमेश कुंजाम पिता कपूरचंद ग्राम मालगांव चैकी दुधावा थाना नरहरपुर जिला उ0ब0 कांकेर के द्वारा मेरे एवं मेरे परिवार वालों से कुल 2437567.00 रू. (चैबीस लाख सैतीस हजार पांच सौ सढसठ) लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर, नौकरी लगाने के नाम पर धन राशि हडप कर धोखाधड़ी किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कोरर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना दिनांक से आरोपी फरार था जिसकी निरंतर पता साजी की जा रही थी। पता साजी के द्वारा सूचना मिला कि, आरेापी ग्राम गोविन्दपुर में गुरूद्वारा के पास खड़ा की सूचना पर थाना कोरर से टीम तैयार कर रवाना हुआ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरेापी को पकड़कर थाना लाये जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर मो.सा. को ग्राम हात्मा विश्रामपुरी में रखना बताने से आरोपी के पेश करने पर मोटर सायकल को जप्त किया गया एवं आरोपी द्वारा धोखाधड़ी किये गये रकम के बारे में पूछताछ करने पर निजी कार्य, स्वयं एवं पत्नि के ईलाज में खर्च होना बताते हुए अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 14/02/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
नोमेश कुंजाम पिता कपूरचंद कुंजाम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मालगांव थाना सरोना जिला उ0ब0 कांकेर,
बरामदगी का विवरण:-
ऽ एक नग बजाज प्लेटिना वाहन मो.सा. क्रमंाक सीजी 19 बीडी 1695 एवं ग्रामीणांे का जमीन संबंधी दस्तावेज।
पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, सउनि छत्रपाल सिंह साहू, आर. 161 विनोद साहू, 1075 भारत दुग्गा, 1000 मनोज साहू, म.आर. 964 सुमित्रा गोटा एवं अन्य स्टाॅफ
कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारीहै। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिएअपराधिकहेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालितकी जा रही है। यहाँदी गई हर सूचना एवंसूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।


0 Comments
Post a Comment