टीआई प्रहलाद यादव ने खुद संभाली व्यवस्था, उनके नेतृत्व में दुर्गूकोंदल मेले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, संदिग्धों पर कड़ी नजर
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी (टीआई) प्रहलाद यादव स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आए। उनके नेतृत्व में दुर्गूकोंदल मेले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, झूला क्षेत्र, बाजार लाइन और मंच स्थल सहित सभी प्रमुख स्थानों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
टीआई प्रहलाद यादव लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिससे जाम की स्थिति न बने।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचना दें। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की है।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें