विधुत विभाग वितरण केन्द्र दमकसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहेली में स्मार्ट मीटर शिविर का आयोजन किया गया

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 विद्युत विभाग वितरण केंद्र दमकसा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहेली में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वितरण केंद्र दमकसा के कनिष्ठ यंत्री सुश्री रजनी बारले एवं ग्राम पंचायत बरहेली के सरपंच प्रतिनिधि एवं ग्राम के उपभोक्ताजन शामिल थे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर के लाभ को बताना तथा स्मार्ट मीटर में अधिक बिजली बिल जैसे भ्रांतियों को दूर करना था, साथ ही Mor bijali app का उपयोग , PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ,कृषक जीवन ज्योति योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा इन योजनाओं में मिलने वाली छूट के बारे में बताकर उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ ग्रामीणों की शिकायतों तथा परेशानियों को सुन उसे जल्द से जल्द दूर करने का आश्वाशन भी दिया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment