नया बजट लागू होने से पहले ही मादक पदार्थों की जमाखोरी उफान पर.

0


गोवर्धन यदु 

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा में विगत दो-तीन महीनों से मादक पदार्थों की दर मे भारी वृद्धि हुई है। जैसे ही नये बजट में बड़े व्यापारियों को भनक लगी कि तंबाकू उत्पादों में 30 से 40 % एक्स्ट्रा ड्यूटी टैक्स लगने वाला है तब इन्होंने पुराने स्टॉक को आने वाले नए स्टॉक के हिसाब से खपत करना चालू कर दिया।

हालांकि नया बजट अप्रैल से लागू हो जाएगा लेकिन व्यापारी अभी से ही तंबाकू उत्पादों का शॉर्टेज बताकर अनाप-शनाप रेट में इनका विक्रय कर रहे हैं जिसमें सिगरेट व गुटखा शामिल है।

उक्त विषय की जानकारी देते हुए संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि नया प्रिंट दर आया ही नहीं है और व्यापारीयों ने अभी से अपना रंग रूप दिखाना चालू कर दिया है जिसके चलते दुकानों में आए दिन ग्राहकों से तंबाकू उत्पादों के बढ़े दरों के कारण नोक झोक की स्थिति बनी रहती है। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि तिल्दा नेवरा के जितने भी बड़े व्यापारी हैं उनके दुकानों में छापा मार कार्यवाही किया जाए और जमाखोरी करते हुए पकड़े जाने पर उन पर उचित कार्यवाही की जाए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment