ओवरलोड रेत परिवहन से दुर्गूकोंदल क्षेत्र की सड़कें जर्जर, अवैध खनन पर प्रशासन मौन
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
विकासखंड दुर्गूकोंदल क्षेत्र में ओवरलोड रेत परिवहन और अवैध रेत खनन के कारण सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। क्षेत्र में भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़कें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंदरूनी क्षेत्रों में रात के समय बड़ी-बड़ी मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शोपसिंग आचला ने इस मामले में चिंता जताते हुए कहा कि दुर्गूकोंदल क्षेत्र में अवैध रेत खदान का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़कों की स्थिति और खराब होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है।


0 Comments
Post a Comment