भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला स्तरीय नियुक्ति हुआ संपन्न जिला उपाध्यक्ष बने प्रदीप गुप्ता।

0

 


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

बलरामपुर,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बलरामपुर की रविवार को कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें कुसमी के कंजिया निवासी प्रदीप गुप्ता को संगठन ने उनके संगठन के प्रति कार्यों को देखकर पुनः जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल गुप्ता पूर्व में भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके है प्रदीप गुप्ता लंबे समय से भाजपा संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता रह चुके है। वे जिला उपाध्यक्ष के साथ एकलव्य आवासीय विद्यालय कुसमी के सांसद प्रतिनिधि भी है वे पूर्व में ग्राम पंचायत जमीरा से दो बार उपसरपंच,ग्राम पंचायत कंजिया से पंच सहित भाजपा मंडल कुसमी के विभिन्न पदों में पदस्थ रह चुके है।उनकी नई नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों व मित्रों में हर्ष व्याप्त है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment