सारवंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में साउंड सिस्टम चोरी का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर, कांकेर जिले के चौकी दुधावा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारवंडी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए साउंड सिस्टम चोरी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रशेखर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर ने बंद पड़े स्कूल में घुसकर एम्पलीफायर 1 नग, यूनिट 2 नग, हैंड माइक 2 नग, इको सिस्टम 1 नग, पेचिंस 1 नग, टेस्टर 1 नग, वायर बंडल 1 नग सहित लगभग 17 हजार रुपये मूल्य के साउंड सिस्टम उपकरण चोरी कर लिए थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान अर्जुन मानिकपुरी एवं 5 विधि संघर्षरत बालकों द्वारा मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान अर्जुन मानिकपुरी के पास होना बताया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में अंगारमोती मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से रकम चोरी करना तथा गांव के किसानों के कोठार से धान चोरी कर बेचने की बात भी स्वीकार की है।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अर्जुन मानिकपुरी (18 वर्ष), निवासी ग्राम सारवंडी, चौकी दुधावा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं साइबर टीम की सहायता से 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बरामदगी:
आरोपी के कब्जे से चोरी का साउंड सिस्टम (कुल कीमत 17 हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG BU 9490 पल्सर (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद की गई। कुल बरामदगी 1 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन, आरक्षक देवेंद्र नेताम, डोमार मरकाम, राजेश्वर सलाम एवं प्रमोद कोर्राम का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की अपील:
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


0 Comments
Post a Comment