यादव जी की लव स्टोरी.... यादव समाज ने किया विरोध

0

गोवर्धन यदु 

तिल्दा नेवरा

      कल अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महासमुंद जिला के समस्त पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सम्माननीय राम आसरे यादव जी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर रवि साहू जी महासमुंद को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नाम पर ज्ञापन सोपा.. जिला अध्यक्ष विनोद यादव जी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जाति के नाम पर फिल्म बनाने का चलन सा हो गया है.. जिससे कि समाजो के गरिमा को चोट पहुंच रही है एवं समाज में वैमनस्य्ता फैल रहा है..।


भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार को इस विषय को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए इस तरह के चलन पर प्रतिबंध भी लगाना चाहिए एवं ऐसी जातियों के नाम पर फिल्म बनाने वाले निर्माताओ के ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जानी चाहिए..। अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती रही तो समाज को विभाजन करने वाली शक्तियां प्रबल होगी और बिना वजह के शासन प्रशासन के साथ समाज का टकराव बढ़ेगा.. ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री जीवन यादव जी, पुरुषोत्तम यादव जी,उमाशंकर यादव जी, मधु यादव जी, हेमंत यादव जी, सतीश यादव जी, संजय यादव जी, मिलाप यादव जी मोती यादव जी एवं अन्य यादव बधु समाज हित में उपस्थित रहे.।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें