धरसीवा विधायक अनुज शर्मा के हाथों हीरा ग्रुप के द्वारा धरसीवा में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण किट एवं मितानिन व स्वच्छता दीदीयो को सम्मानित किया गया।

0


गोवर्धन यदु 

तिल्दा नेवरा

धरसीवा, 21 फरवरी 2026

गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड के द्वारा निगमित सामाजिक सरोकार के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरसीवा में संचालित टेलरिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आज पद्म श्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवा के हाथों बैच 2 को प्रशिक्षण पश्चात प्रमाण पत्र वितरण एवं बैच 3 शुभारंभ के अवसर पर प्रशिक्षण किट बैग प्रदान किया गया।



तत्पश्चात मितानिन को साड़ी श्रीफल एवं स्वच्छता दीदीयो को साड़ी श्रीफल लाइव जैकेट देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित महिलाएं रायपुर पंडरी कपड़ा मार्केट से रेडीमेड गारमेंट कच्चा माल लाकर प्रशिक्षण केंद्र में स्वयं तैयार कर मार्केट खुद ही पहुंचा रहे हैं और महिलाएं अब इससे आत्मनिर्भर हो रही हैं।


सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन CSR विभाग, गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड के द्वारा अपने ट्रेनिंग पार्टनर उषा इंटरनेशनल लिमिटेड एवं वेस्ट टू बेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है।


कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में केक काटकर सभी ने खुशियां मनाया एवं मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर सभी लोग उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया।


आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला दीलेद्रसेन अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवा, श्रीमती सविता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती पूजा अश्वनी वर्मा जनपद सदस्य, मानसिंह जनपद सदस्य, साहिल खान सरपंच ग्राम पंचायत धरसीवा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, पूर्व सरपंच वाहीदा सुल्तान, रुक्मणी शिवारे, हेमंत वर्मा, किरण साहू, सीमा वर्मा, प्रमिला पटेल, अंजली गुप्ता, उप सरपंच ललित साहू, पंचगण, ग्रामवासी मितानिन, स्वच्छता महिला समूह एवं प्रशिक्षणार्थी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment