भाजपा मंडल महामंत्री शकुन्तला नरेटी को बोलीं – किसान, युवा और विकास को मिला प्राथमिकता

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर दुर्गूकोंदल भाजपा मंडल की महामंत्री शकुंतला नरेटी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को संवारने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

श्रीमती शकुंतला नरेटी ने बताया कि इस बजट में किसान, युवा, मजदूर और जनकल्याणकारी योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि धान उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सड़कों, पुलों और आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास होगा।

उन्होंने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग को भी पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है, जिससे शहरों के विकास और बुनियादी सुविधाओं में सुधार संभव होगा। मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना तथा मुख्यमंत्री दूर ग्रामीण सड़क योजना जैसी नई योजनाओं की घोषणा से प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

श्रीमती नरेटी ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प लेकर सत्ता में आई है और यह बजट उन्हीं संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने, मजदूर वर्ग के कल्याण और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है।

श्रीमती शकुंतला नरेटी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment