छत्तीसगढ़ SANKALP बजट, 1500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है।
महतारी वंदन योजना हेतु ₹8,200 करोड़ का प्रावधान।
सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण हेतु ₹2,320 करोड़ का प्रावधान।
25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान।
पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान।
दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए ₹15 करोड़ का प्रावधान।
औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए ₹750 करोड़ का प्रावधान।"
"अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान।
राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान हेतु 731 करोड़ रुपये का प्रावधान,
जल संसाधन विभाग के लिए ₹3,500 करोड़ का प्रावधान।
लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान,
राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए ₹68 करोड़ का प्रावधान।
कांकेर में किया जाएगा मेडकी बैराज का निर्माण।
मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए ₹ 200 करोड़ का प्रावधान।"
"90 नए 33/11 KV विद्युत उपकेंद्रों हेतु ₹100 करोड़ का प्रावधान।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹400 करोड़ का प्रावधान।
मिशन वात्सल्य योजना ₹ 80 करोड़ का प्रावधान
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रूपए का प्रावधान।
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान,
नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रूपए का प्रावधान।
बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान।


0 Comments
Post a Comment