भानुप्रतापपुर कॉलेज भवन हेतु 1 करोड़ की घोषणा पर नरोत्तम सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को दी बधाई*
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
कॉलेज भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रचार-प्रसार सह मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने विष्णु देव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भानुप्रतापपुर कॉलेज भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
नरोत्तम सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक और विकासोन्मुखी निर्णय ले रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज भवन निर्माण से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा।


0 Comments
Post a Comment