दुर्गूकोंदल क्षेत्र में रेत माफिया कर रहे लोगों की जान से खिलवाड़, तेज रफ्तार हाइवा से उड़ रही रेत

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

* दुर्गूकोंदल क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे हाइवा वाहनों की लापरवाही से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी से रेत भरकर निकलते ही हाइवा चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, वाहनों के ऊपर लगाया जाने वाला जाल (नेट) भी आधा-अधूरा ढंका रहता है, जिससे चलते समय रेत के कण उड़कर सड़क पर चलने वाले बाइक सवारों और राहगीरों को लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उड़ती रेत आंखों में चली जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है। कई बाइक सवारों ने बताया कि अचानक आंख में रेत जाने से संतुलन बिगड़ने की स्थिति बन जाती है। यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्ती से नियम लागू किए जाएं। सभी हाइवा वाहनों को पूरी तरह से ढंककर ही सड़क पर चलने की अनुमति दी जाए और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच व कार्रवाई की जाए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment