अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन - -14 मार्च 2026, को नेशनल लोक अदालत,आयोजित होगी

0


- विशेष साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास तिल्दा एवं नवागांव खरोरा में महिला स्व -सहायता समूह के सदस्यों के बीच किया गया-


 तिल्दा नेवरा -

अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्थान शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास तिल्दा एवं नवागांव खरोरा में महिला स्व -सहायता समूह के सदस्यों के बीच किया गया में किया गया।

      जिसमें छात्राओं और महिलाओं को शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा डान योजना ड्रग्स फ्री इंडिया 2025, नालसा ग़रीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन 2015, आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं 2010, नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं 2016, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091,181, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा टोल फ्री नंबर 18002332528, एवं 14 मार्च 2026, को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत, के संबंध में जानकारी दिया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment