शव दफन विवाद सुलझा, 7 परिवारों के 48 लोगों ने की मूल धर्म में वापसी

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

*भानुप्रतापपुर*

 भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तारांदुल में बीते तीन दिनों से शव दफन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। विवाद के बीच मृत महिला के परिजनों सहित ईसाई धर्म अपनाए हुए सात परिवारों के 48 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी कर ली, जिसके बाद गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।


जानकारी के अनुसार धर्मांतरित महिला लक्ष्मी बाई पति रूप सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ था। गांव में शव दफनाने का विरोध होने पर परिजन शव को भानुप्रतापपुर के राजा तालाब स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले गए थे, जहां सनातन समाज के लोगों ने विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया और बढ़ते विरोध के बीच परिजनों को शव वापस गांव ले जाना पड़ा।

रविवार को गांव के गायता, पटेल, मांझी-मुखिया और समाज प्रमुखों की उपस्थिति में सात परिवारों के 48 लोगों ने पूजा-अर्चना कर मूल धर्म में वापसी की। इसके बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment