कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में फांसी लगाने से युवक की मौत,परिजन में शोक का लहर।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक अजित गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता ग्राम टेटे थाना सिली जिला रांची झारखंड से आ कर अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ बाब चौक कुसमी में ठेला लगा कर समोसा बेचता था,घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने अपने किराए का घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उसे फांसी के फंदे से बाहर निकाले व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं,आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह की समस्या होने पर मदद लेने की अपील की है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment