नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा पर गंभीर आरोप उजाड़ा व्यापार बाज़ार बसाया भ्रष्टाचार।

0

 


तिल्दा नेवरा नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी दल बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर दुकान के सामने लगे हुए शेड को तोड़ फोड़ शुरू कर दिया गया जिससे व्यापारियो एवं आमजन के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग सड़क किनारे बने प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ बुल्डोजर कार्यवाही के दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया गया। जिससे यातायात पुरी तरह बाधित हो गया। जिससे आमजन को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा । व्यवसायियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने बिना नोटिस दिये अचानक कार्यवाही करते हुए उनके दुकानों पर ताबड़तोड़ बुल्डोजर चला दिया उनका कहना है कि नियमानुसार तीन दिन से एक सप्ताह तक का समय दिया जाना चाहिए था लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने मनमानी करते हुए सीधे कार्यवाही की जिससे व्यापारियो को काफी परेशानियो के साथ ही लाखों की क्षति पहुंची है। व्यापारियों ने इसे जबरदस्त बल पूर्वक गुण्डा गर्दी बताते हुए मुआवजा की मांग किया गया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओ में बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोती लाल हिंदुजा, सहित अन्य कांग्रेसी नेता गणो ने अपनी समर्थन किया एवं जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर छोटे व्यापारियों पर अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर कथित रूप से मोटी रकम लेकर बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर कब्जा करवाया जा रहा है। उन्होंने उसे दोहरी नीति करार देते हुए निष्पक्ष जांच कि मांग कि है। वहीं पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोती हिंदुजा ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप को हवा देते हुए कहा कि हाल ही में नाली निर्माण कार्य के नाम पर लगभग 38लाख रूपये की राशि निकाली गई लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने इस पुरे मामले की निष्पक्ष जांच कि करते हुए नगर पालिका पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया कि इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर भी दबगई और अवैध वसूली के आरोप लगाया



है । एवं विपक्ष का कहना है कि एन ओ सी और अन्य कार्यों के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही है और संरक्षण देकर अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिर हाल पुरे मामले ने नगर की राजनितिक को गरमा दिया है और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोवर्धन यदु तिल्दा नेवरा की रिपोर्ट

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment