आधार वेरीफिकेशन तथा नए आधार बनवाने हेतु तिल्दा नेवरा में आम जनों को हो रही भारी समस्या.
नगर पालिका तिल्दा नेवरा जिसकी आबादी लगभग 50 से 60 हजार के आसपास है तथा इस ब्लॉक के आश्रित ग्राम लगभग 100 से 120 तक है। बता दे की इस नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी आने वाले ग्राहकों के लिए लगभग 1 से 2 आधार सेंटर उपलब्ध है जिसमें नगर पालिका एवं नेवरा उप डाकघर शामिल है।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतने सभी ग्राहकों को हैंडल करने के लिए एक से दो आधार सेंटर पर्याप्त है या नहीं।
उक्त मामले में संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि उक्त दोनों जगह पर स्थानीय तथा ग्रामीण अंचल के लोगों द्वारा आधार अपडेट करवाने तथा नए आधार कार्ड बनवाने हेतु भीड़ भाड़ देखी जा रही है जिसके चलते आम जनों को 2 से 3 घंटे अपना निजी समय व्यतीत कर लाइन लगाना पड़ रहा है। यहां तक की ना तो वृद्ध जनों एवं विकलांग जनों के लिए ना तो कोई सुविधा उपलब्ध है जिसके चलते वे दिन-ब-दिन आधार सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं।
ऐसी स्थिति को देखते हुए श्री चौहान ने कहा कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आबादी को देखते हुए दो से तीन और आधार केंद्र की उपलब्धि प्रदान की जानी चाहिए जिससे आम जनों को कोई दिक्कत ना हो एवं वह अपना आधार संबंधित कार्य तुरंत करा सके।



0 Comments
Post a Comment