दुर्गकोंदल की खदानों पर गरजीं भानुप्रतापपुर विधायिक, चारामा की रेत खदानों पर क्यों रही चुप्पी? नरोत्तम सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा प्रचार प्रसार
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर विधानसभा में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने हाल ही में विधानसभा में दुर्गकोंदल क्षेत्र में संचालित अवैध रेत खदानों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
वहीं प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाते हुए सटेली क्षेत्र में जांच-पड़ताल के बाद एक अवैध खदान पर कार्रवाई की और मौके से जेसीबी मशीन जब्त की। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई होना जरूरी है, लेकिन इस पूरे मामले ने अब कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
इस बीच भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रचार-प्रसार सह मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने विधायक पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“भानुप्रतापपुर विधानसभा में सिर्फ दुर्गकोंदल ब्लॉक ही नहीं आता, बल्कि पूरा क्षेत्र शामिल है। खास तौर पर चारामा में भी अवैध रेत उत्खनन जारी है। फिर आखिर विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों में चारामा का नाम क्यों शामिल नहीं किया गया?”
उन्होंने आगे सवाल उठाया कि
“क्या अवैध खदानें सिर्फ दुर्गकोंदल में ही दिखाई देती हैं, या चारामा क्षेत्र की खदानों पर किसी कारणवश चुप्पी साध ली गई है?
गौरतलब है कि चारामा क्षेत्र को विधायक का निवास क्षेत्र भी माना जाता है, ऐसे में वहां के मुद्दों का विधानसभा में उल्लेख न होना अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय स्तर पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में भी इस पर सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है।
फिलहाल रेत खदानों का यह मुद्दा अब केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह भानुप्रतापपुर की राजनीति में एक बड़ा सवाल बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में इस पर राजनीति और भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


0 Comments
Post a Comment