भानुप्रतापपुर में व्यापारी संघ भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

नगर के व्यापारी संघ द्वारा अपने भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर से मुलाकात कर नगर में व्यापारी संपर्क भवन की आवश्यकता को विस्तार से रखा।

ज्ञापन में बताया गया कि व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर वर्ष 1982 से पंजीकृत संस्था के रूप में कार्यरत है और वर्तमान में लगभग 500 से अधिक व्यापारी सदस्य इससे जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद संघ के पास अब तक कोई स्थायी भवन या कार्यालय नहीं है, जिससे बैठकों एवं व्यापारिक गतिविधियों के संचालन में परेशानी होती है।

व्यापारी संघ ने नगर पंचायत क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर भूमि आवंटित करने की मांग की, ताकि अपने संसाधनों से भवन निर्माण कर व्यापारियों को एक स्थायी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश रमानी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, अनंत गोपाल कोठारी, यश कथूरिया,नमन जैन ,अजय लखानी,गौरव नशीने,ललित गांधी, लक्ष्मण मखीजा, आनंद जैन,जीतू देवागन एवं तिलोक चोपड़ा उपस्थित रहे।

साथ ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजानंद डडसेना भी इस अवसर पर मौजूद थे।

व्यापारी संघ ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत द्वारा उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे नगर के व्यापारियों को एक स्थायी मंच मिल सके ।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment