डंडईखेड़ा में अवैध रेत खनन का खबर चलने के बाद माइनिंग विभाग के अधिकारी कर्मचारी कुंभकर्णी नींद से जागे
*लोकेशन भानुप्रतापपुर*
*रिपोर्टर संतोष बाजपेयी*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर दुर्गूकोंदल डंडईखेड़ा अवैध रेत खनन के खिलाफ TOP NEWS छत्तीसगढ़ खबर का हुआ असर खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी कुंभकर्णी नींद से जगे एवं खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशीनों को जब्त कर सील करने की कार्यवाही किया,जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे रेत खनन पर रोक लगाई और संबंधित मशीनों को चेन लगाकर सील किया गया।
बताया जा रहा है ,कि यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


0 Comments
Post a Comment