छात्रावास दिवस समारोह में अजय पप्पू मोटवानी का सम्मान

0


कांकेर। एकता नगर स्थित सामान्य बालक छात्रावास में विगत 1 मार्च रविवार को वार्षिक छात्रावास दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांकेर एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।



समारोह के दौरान छात्रावास प्रबंधन समिति द्वारा श्री मोटवानी का पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो स्मृति-चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजू गोपाल साहू एवं अध्यक्षता चेतन पटेल (प्राचार्य, शासकीय भानु प्रताप देव महाविद्यालय) ने की। अतिथियों ने छात्रावास के विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की कामना की।


संध्या 5 बजे से प्रारंभ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।


छात्रावास प्रबंधन द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment