नवा रायपुर में धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0


नवा रायपुर ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ब्रह्मर्षि समाज के आराध्य देव के सम्मान में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा पूरे नवा रायपुर में निकाली जाएगी और शोभायात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 

समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का विवरण के बारे में बताया कि जन्मोत्सव समारोह 19 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 2:00 बजे से होगी। इस दौरान भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी और कार बाइक रैली के साथ भव्य शोभायात्रा शिवालय परिसर सेक्टर 27, से सेक्टर 12,17,25,30 होते हुए शिवालय परिसर में आएगी यहाँ से पुनः सेक्टर 27 व सेक्टर 29 में पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र जन सपरिवार शामिल होंगे। यह शोभयात्रा रात 08:00 बजे तक वापस शिवालय परिसर पहुंचेगी । शोभायात्रा के दौरान जलपान की व्यवस्था बहुत से प्रतिष्ठान द्वारा किया जा रहा है । कीर्तन, डीजे, भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ राम भगवान जी मूर्ति झाकी में प्रदर्शित किया जाएगा । 


इस कार्यक्रम में मंत्री और विधायक की भी आने की संभावना है । समारोह का मुख्य केंद्र आयोजन का स्थान शिवालय मंदिर परिसर सेक्टर 27, नवा रायपुर होगा। शोभायात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। 

इस कार्यक्रम में नवा रायपुर में सभी निवासरत 

विप्र समाज के सभी परिवार को आमंत्रण दिया गया हैं । साथ ही सभी समाज के लोगों को भी भंडारे हेतु आमंत्रित किया गया हैं । नवा रायपुर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सूरज दुबे, सचिव बिन्दु दुबे और कोषाध्यक्ष आशा तिवारी ने समस्त विप्र बंधुओं से सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति आयोजन को और अधिक भव्य और प्रेरणादायक बनाएगी।


संरक्षक मंडल – श्री अरुण अवस्थी , श्रीमती समीक्षा पाठक , श्री एस. के. झा ,श्रीमती सुनीता झा , श्री मुकेश त्रिपाठी , श्री ए. पी. पांडेय , श्री विष्णु दुबे 

अध्यक्ष – डॉ. सूरज दुबे 

संगठन सचिव – श्रीमती बिंदु दुबे 

कोषाध्यक्ष – श्रीमती आशा तिवारी 

उपाध्यक्ष – श्री अखिलेश तिवारी , श्री बी. एन. तिवारी , श्रीमती सुषमा स्थापक 

सह सचिव – श्रीमती दीपाली त्रिपाठी , श्री शिवेश शुक्ला , श्री सर्वेश शुक्ला 

सह कोषाध्यक्ष – श्रीमती रश्मि उपाध्याय 

युवा प्रभारी – श्री अनुज दीक्षित , पं. विवेक मिश्रा 

सेक्टर प्रभारी – 

सेक्टर 12 – श्रीमती निधि शर्मा, श्री सत्यांश शर्मा 

सेक्टर 17 – श्रीमती निधि शर्मा 

सेक्टर 27 – श्री शुभम तिवारी 

सेक्टर 29 – श्री ज्ञान शुक्ला 

सेक्टर 30 – श्रीमती हेमलता शर्मा, श्री एस. एन. तिवारी 

महामंत्री – श्री आवेश पांडेय , श्री दीपेश गौतम , श्री आनंद पांडेय , श्रीमती शकुन त्रिपाठी , 

श्रीमती शशि दुबे , श्रीमती नीतू ओझा , श्री पवन तिवारी 

मीडिया प्रभारी – सुश्री मानस्वी शर्मा , श्री प्रमोद दुबे , श्री राहुल राय 

व्यवस्था प्रभारी – श्री महेश तिवारी , श्री सुनील दुबे (सेक्टर 29) , श्री अखिलेश ओझा , 

श्री सुनील दुबे (सेक्टर 27) 

मास्टर ब्राह्मण – सुश्री तनु त्रिपाठी 

कार्यकारिणी सदस्य – श्रीमती सिम्पा पांडेय , श्रीमती मनीषा दीवान , श्रीमती नीलम त्रिपाठी , श्रीमती स्वेक्षा दुबे ,श्रीमती साधना दुबे , श्रीमती मंजू पांडेय , श्रीमती उर्मिला अवस्थी , 

श्रीमती सविता तिवारी , श्रीमती सुष्मिता आचार्य , श्री दिनेश तिवारी , श्री संदीप तिवारी , 

श्री विमल दुबे , श्री चंद्रकांत पांडेय

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment