एक युवक का अपहरण करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0


● फिल्मी स्टाइल में आरोपियों द्वारा रिंगनी रेलवे फाटक से स्कॉर्पियो वाहन में युवक का किया गया अपहरण

● पुलिस टीम द्वारा मात्र 12 घंटे के भीतर अपहरण करने वाले चारों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल किया गया बरामद

● थाना हथबंद एवं साइबर सेल कि संयुक्त टीम द्वारा चारों आरोपियों को करंजिया जिला जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से लिया गया हिरासत में

● घटना स्थल पर मौजूद लोगों एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन का पीछा करते हुए आरोपियों को दबोचा गया

● घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल आरोपियों के चंगुल से बचाया गया

● पुरानी रंजीश एवं विवाद पर से आरोपियों द्वारा युवक के साथ मारपीट करने एवं उसका अपहरण करने की घटना को दिया गया अंजाम


आरोपियों के नाम 

1. ओम नारायण पांडेय उम्र 33 साल निवासी एच.पी. गैस एजेंसी रोड करंजिया जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश 

2. अजय यादव उम्र 38 साल निवासी गुमाधारी थाना अमरकंटक जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश 

3. अभिषेक श्याम उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 केराटोला करंजिया जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश 

4. योगीराज परस्ते उर्फ राहुल उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 केराटोला करंजिया जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment