दसपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान सांसद भोजराज नाग ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को लगाई फटकार

0

 


कांकेर :- जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को किसानों के सामने जमकर फटकार लगा दी।


कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निरीक्षक इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सांसद नाराज़ हो गए।

सांसद ने मंच से ही माइक के माध्यम से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है। किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं।”

सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, जिससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए। उन्होंने इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इस तरह बिना जवाब दिए कार्यक्रम छोड़कर जाना गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।”


गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी भी अनुपस्थित रहे, जिसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति और जानकारी का अभाव किसानों के हितों पर असर डाल सकता है।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले लाभों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment