बढ़ती पेट्रोल डीजल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
तिल्दा नेवरा -देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर प्रदेश में उत्पन गंभीर रूप से पेट्रोल डीजल संकट तथा किसानों एवं आम जनता को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण कांग्रेस ने आज तिल्दा नेवरा के मंगलम पेट्रोल फ्युल के सामने केन्द्र सरकार के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार होश में आओ होश में आओ, एवं अब तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नाराबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, पुर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी राम गिलानी, पुर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा मोतीलाल हिन्दुजा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू,पुर्व उपाध्यक्ष जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी रायपुर सुनील सोनी, देवेन्द्र वर्मा जनपद सदस्य, पुर्व जनपद सदस्य रतन निषाद, पुर्व सोसायटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा, पुर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा, पुर्व युवा कांग्रेस बलौदा बाजार विधानसभा अध्यक्ष ओम सिंह ठाकुर, नेता प्रति पक्ष नगर पालिका परिषद सोनू विजय मारकंडे, पुर्व एल्डर मैंन दिलीप देवांगन,मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु , वार्ड नंबर 05 पार्षद राजेश कोटवानी, वार्ड नंबर 16 पार्षद प्रतिनिधी नानक राम छाबड़िया, के, कृष्णा मुर्ति, कैलाश गांधी, योगेश पटेल,हेम लाल वर्मा, कामता प्रसाद वर्मा, अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
गोवर्धन यदु की रिपोर्ट,,,,


0 Comments
Post a Comment