केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार -थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र शर्मा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दाऊजी फाम्र्स प्रा0लि0 तुलसी नेवरा से केबल वायर कापर एवं एल्युमिनियम का केबल वायर को अज्ञात आरोपियो के द्वारा चोरी कर लिये है जिसकी रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने पूर्व में ही आरोपीगण सूरज देवार पिता टिंगली देवार ,श्रीमती रूपा देवार पति सूरज देवार श्रीमती आपा देवार पति स्व0 राजा देवार , दलाल तालाब के पास तिल्दा को धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर उनके सहयोगी आरोपी भकानंद उर्फ किशन देवार एवं उसकी पत्नि श्रीमती आरती देवार उर्फ कजनीन देवार की पता तलाश किया जा रहा था जिन्हें थाना तिल्दा नेवरा के विश्वस्त मुखबिरो के सूचना पर हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

0 Comments
Post a Comment