ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में बरतोरी राज एवं लवन राज की संयुक्त बैठक 14 जून 2026 को राधाकृष्ण मंदिर, मल्हार नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
गोवर्धन यदु
तिल्दा -नेवरा ठेठवार यादव समाज द्वारा बैठक में दोनों राजों के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज की एकता, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक विकास तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में सामाजिक निराकरण से संबंधित प्राप्त आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों के विचार सुनने के पश्चात समाज की परंपराओं, नियमों एवं मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सौहार्द, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर बरतोरी राज एवं लवन राज के प्रमुख पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की तथा समाज की प्रगति, एकता एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

0 Comments
Post a Comment