जागृति योजना 2025 के अंतर्गत रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजन
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा बिलासपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला न्यायाधीश महोदय बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे जिला रायपुर के मार्गदर्शन में पैरालिगल वालंटियर द्वारा रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर जाकर नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया जिसमें जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा एवं नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2026 के अंतर्गत नागरिकों के संवैधानिक एवं विधि अधिकारों संरक्षण एवं सहायता संबंधी तथा नालसा संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2025 ,इसके अलावा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 योजना नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 , सी . एम.सहायता लाइन 1076 की जानकारी रोजगार गारंटी कार्य स्थल ग्राम मानपुर में पैरालिगल वॉलिंटियर रिखी राम वर्मा थाना तिल्दा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा दिया गया । न्याय सबके लिए ।।

0 Comments
Post a Comment