आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्यवाही
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा -अवैध रुप से मदिरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार 12.42 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त ,ओवररेटिंग पर भी सख्त विभाग*आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा की कार्यवाही
सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यावाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम तुलसी (मानपुर) थाना तिल्दा निवासी प्रकाश सिरमौर पिता चंद्रभूषण सिरमौर के रिहायशी मकान में दबिश देकर 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले)बरामद कर जप्त किया गया कुल जप्त मात्रा 6.84 बल्क लीटर
आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम कोहका निवासी विजय बंजारे और युवराज बंजारे के विरुद्ध आब अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 5.58 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त किया गया ।
साथ ही ओवररेटिंग की शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 मदिरा दुकान कर्मचारियों को आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर तत्काल सेवा से पृथक किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अलेक्स एक्का, कमल कुंजाम,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा ,ऋत्विक खोबरागड़े, टीकम और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

0 Comments
Post a Comment