किसान कांग्रेस में नई नियुक्तियां, बस्तर संभाग को मिली नई जिम्मेदारियां
कांकेर/रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति एवं प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा तथा राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला की सहमति से, सचिन पायलट, दीपक बैज, चरण दास महंत तथा मलकीत सिंह गैंदु की अनुमति से नियुक्तियां की गई हैं।
राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नाचर तथा राम मोहन बरुआ एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में भौम सिंह नाग को बस्तर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में दंतेवाड़ा जिला एवं नारायणपुर जिला की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इसके अलावा राजेंद्र साहू को जिला प्रभारी, देवल सिंह नेताम को जगदलपुर जिला तथा राजकुमार सेवता को बीजापुर जिला की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
किसान कांग्रेस संगठन द्वारा की गई इन नियुक्तियों को बस्तर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई है।

0 Comments
Post a Comment