आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा की कार्यवाही

0
 
गोवर्धन यदु तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा में अवैध रुप से मदिरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा  मसाला जप्त। 
सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त  पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर  गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर  राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम टंडवा थाना तिल्दा निवासी रामनारायण भारती पिता हेमनाथ भारती  के रिहायशी  मकान में दबिश देकर 41 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) और एक अन्य प्रकरण में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी पिता भुनेश्वर जोशी के किराना दुकान से 51 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद कर जप्त किया गया 
।आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे और ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आब अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया ।


उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा ,लव कुमार,हर्षित देवांगन और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment