तिल्दा-नेवरा खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की मासिक बैठक संपन्न।
गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़।
आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) तिल्दा-नेवरा खड़ एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) तिल्दा-नेवरा खड़ की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं युवा साथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, गांव-गांव तक विस्तार करना तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हक-अधिकार एवं जनहित के मुद्दों पर आगामी रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव, मोहल्लों और वार्डों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर छत्तीसगढ़िया समाज की आवाज को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरण कार्यक्रम चलाने तथा जनता के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में छत्तीसगढ़ के हित, संस्कृति, स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष एवं सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
अंत में संगठन के वरिष्ठ साथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, सामाजिक न्याय एवं छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

0 Comments
Post a Comment