नाबालिको की खूनी रंजिश में एक की मौत दूसरा गंभीर

0
 
गोवर्धन यदु
   तिल्दा  नेवरा थाना क्षेत्र के सासाहोली में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। 9वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना में घायल 15 वर्षीय किशोर का अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और आपस में दोस्त भी थे। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय अमन ने किशोर को रास्ते में बुलाया। इसके बाद वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और किशोर के गले पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में घायल किशोर ने बचाव के दौरान वही चाकू छीन लिया और अमन पर पलटवार कर दिया। झड़प में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन यदु की मौत हो गई। वहीं घायल किशोर को इलाज के लिए पहले मिशन अस्पताल ले जाया गया और बाद में रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। घायल किशोर के पिता शिक्षक हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और दोनों के घर एक ही वार्ड में करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। फिलहाल घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, मामले में कुछ और भी बड़े खुलासे होने के आसार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमन यदु पिता राजकुमार यदु (16) और घायल किशोर  सासाहोली गांव के वार्ड क्रमांक-1 के निवासी हैं। दोनों ने हाल ही में 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और एक ही स्कूल में अध्ययनरत थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 9वीं की परीक्षा के दौरान घायल किशोर ने अमन को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment