पैराडाइज स्कूल में शिक्षकों का डिजिटल प्रशिक्षण संपन्न, ई-बुक निर्माण और आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
कांकेर। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैराडाइज हायर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल, कांकेर में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ई-बुक निर्माण एवं विकास, डिजिटल शिक्षण, लेसन प्लान तैयार करने तथा विद्यार्थियों में बेहतर लर्निंग आउटकम सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन दिल्ली की बाल मनोवैज्ञानिक, कला समेकित शिक्षा एवं समीक्षात्मक सोच (क्रिटिकल थिंकिंग) की विशेषज्ञ प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद् सुश्री शिखा चौधरी ने किया। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान एवं अन्य विषयों के लिए प्रभावी लेसन प्लान तैयार करने, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने तथा शिक्षण को अधिक रोचक और परिणामोन्मुख बनाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में शिक्षकों को ई-बुक निर्माण एवं विकास, प्रश्न निर्माण की प्रक्रिया, प्रश्नपत्रों के प्रारूप एवं प्रकार, विषय को सरल और सुगम बनाने की तकनीकों तथा दक्षता आधारित शिक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विषयवस्तु को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। इसी दिशा में पैराडाइज स्कूल द्वारा प्रत्येक कक्षा में इंटरैक्टिव डिजिटल पैनल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शिक्षकों को इन डिजिटल संसाधनों, ई-बुक्स और इंटरनेट आधारित अध्ययन सामग्री का प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर जिले में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और तकनीक आधारित शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है। विद्यालय लगातार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों की क्षमता वृद्धि एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इस विशेष "डिजिटल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम" के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य रश्मि रजक का मार्गदर्शन रहा। वहीं कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में ऐश्वर्या साहू सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रशिक्षण में प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बराई, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, एस. मर्सी, तीरथ साहू, संगीता भारती, सरिता मिश्रा, रिया सोनी, रचना शर्मा, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार, लक्ष्मीनारायण नामदेव, पेंकटेश पटेल, रामेश्वरी साहू, शांतिलीना नेताम, सलमा खान, तारा चंदेल, प्रीति सोरी, पूजा खरे, नंदनी साहू, नेहा राठौर, लीना जैन, दीक्षा राठौर, रितु, झरना, मंजू साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

0 Comments
Post a Comment