अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा -नेवरा-  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा बिलासपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला न्यायाधीश महोदय बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  अविनाश कुमार दुबे जिला रायपुर के मार्गदर्शन में एवं अध्यक्ष भावेश कुमार वट्टी तालुका विधिक सेवा समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय तिल्दा के आदेश अनुसार पैरालिगल वालंटियर द्वारा मजदूरों के बीच कार्य स्थल पर जाकर नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया जिसमें मुख्य रूप से नालसा के डान योजना 2025 के अंतर्गत लोगों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान सामाजिक समस्याओं और इसके अवैध व्यापार के बारे में जागरूक किया , मजदूरों को नशा से दूर रहने एवं स्वच्छ जीवन जीने की अपील की, नालसा जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा एवं  नालसा  की निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र व्यक्ति के बारे में जानकारी प्रदान किया गया, नालसा संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2025 ,इसके अलावा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 योजना नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर अपराध हेल्पलाइन  नंबर 1930 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, की जानकारी  पैरालिगल वॉलिंटियर रिखी राम वर्मा द्वारा मजदूरों के बीच उसके कार्य स्थल जाकर ग्राम टोहड़ा में विधिक साक्षरता शिविर  के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment