धमकी देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त

0

रावघाट। रावघाट थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को डरा-धमकाकर उसके पति और बच्चों की हत्या की धमकी देने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर रावघाट थाना में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर एवं एसडीओपी अंतागढ़ शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में रावघाट थाना, अंतागढ़ थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद कर ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार देहारी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार देहारी (28 वर्ष), पिता बोहरीलाल देहारी, निवासी ग्राम मुनगापदर कोलर, थाना रावघाट, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं 351(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रावघाट निरीक्षक रामकुमार साव, साइबर सेल कांकेर के यशवंत श्याम, थाना प्रभारी अंतागढ़ कोमल भूषण पटेल, पीएसआई लता सिंह तथा आरक्षक राजेश्वर उइके, मयाराम, थलेश्वर जैन एवं ओमप्रकाश सलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें