मित्रता दिवस पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामू रामेश्वर साहू ने साथियों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, केक काटकर दिया दोस्ती का संदेश
गौरव शोरी नरहरपुर। मित्रता दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामू रामेश्वर साहू एवं उनके साथियों ने बड़े ही उत्साह, प्रेम और भाईचारे के साथ फ्रेंडशिप डे मनाया। इस दौरान सभी मित्रों ने केक काटकर एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधा, मिठाई खिलाई और गले मिलकर मित्रता के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामू रामेश्वर साहू ने कहा, "मित्रता और पैसे में आसमान-जमीन का अंतर होता है। पैसा जीवन की जरूरतें पूरी कर सकता है, लेकिन सच्ची मित्रता दिल का रिश्ता होती है, जिसे पैसों से कभी खरीदा नहीं जा सकता।" उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है, जो हर सुख-दुख में बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़ा रहे।
"दोस्ती वह रिश्ता है, जो खून से नहीं, विश्वास से बनता है; और जो दिलों में बस जाए, वह उम्रभर साथ निभाता है।"
मित्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में सभी मित्रों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, विश्वास और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस दिन को यादगार बनाया।
"दौलत से नहीं, दिल से निभाए जाते हैं रिश्ते, सच्चे दोस्त वही होते हैं, जो हर मुश्किल में अपने बनकर साथ खड़े रहते हैं।"
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने कहा कि मित्रता जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता है। यह रिश्ता न केवल खुशियों को बढ़ाता है, बल्कि कठिन समय में भी हौसला और ताकत देता है। सभी ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और दीर्घ मित्रता की कामना की।
कार्यक्रम में नेत्रपाल साहू, महेश पटेल, सुरेंद्र नेताम, अगेश, अमन, विष्णु पटेल, डिकेंश मांडवी, राजेंद्र, परदेशीराम कल्लो, सोनू खान, नितेश साहू, मनीष बंधवानी, किशन महिलांगे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं अनेक मित्र उपस्थित रहे।
"दोस्ती नाम नहीं, एहसास है, जो हर पल साथ निभाए, वही सबसे खास है।"

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें