भानुप्रतापपुर को मिले नए एसडीएम, IAS फड़तरे अनिकेत अशोक संभालेंगे जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) के पद पर पदस्थ किया गया है।
फड़तरे अनिकेत अशोक वर्तमान में सहायक कलेक्टर, जशपुर के पद पर कार्यरत थे। शासन के नवीन आदेश के तहत अब उन्हें भानुप्रतापपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद भानुप्रतापपुर अनुविभाग में प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शासन द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य संवर्ग के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के चयनित आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूर्ण कराने तथा 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के उपरांत आदेशानुसार नवीन पदस्थापना दी गई है।
भानुप्रतापपुर के नए एसडीएम के रूप में फड़तरे अनिकेत अशोक की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की नजर अब उनके कार्यभार ग्रहण करने तथा क्षेत्र में प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की नई दिशा पर रहेगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें