*देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा के विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से,निकाली गई ।*

0
*तिल्दा-नेवरा  गोवर्धन यदु सिमगा - देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा के विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से,निकाली गई ।* 
नगर के प्राचीन श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ धूमधाम से भगवान श्री विश्वकर्मा के विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई । जय स्रतंभचौक के समीप शोभायात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया ने भगवान श्री विश्वकर्मा के प्रतिमा को श्रीफल अर्पित किया । शोभायात्रा में राजमिस्त्री ठेकेदार संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विसर्जन शोभायात्रा के पश्चात श्री सिदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जंहा राजमिस्त्री संघ के सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई । 

फोटो -

Share this article

Show comments