सेवा आंगन मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न नरहरपुर।
नरहरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत देवी नवागांव सेक्टर के ग्राम नावडबरी में सेवा आंगन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपसरपंच दयावती नागवंशी एवं खिलेश्वरी पटेल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल कुपोषण मुक्ति एवं प्राथमिक बाल शिक्षा के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण और शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में सुलोचना सिन्हा, फूलबत्ती नेताम, अहिल्या जैन, लीला कौशिक, पूर्णिमा कौशिक, सावित्री सिन्हा, कल्पना साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहभागिता करने का संकल्प लिया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें