*जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल को मिला प्रतिष्ठित ‘ब्लूम एजुकेशन चेंज मेकर अवॉर्ड 2026 गोवर्धन यदु
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा -राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में आयोजित भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा ‘ब्लूम एजुकेशन चेंज मेकर अवॉर्ड 2026’ प्रदान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करने, छोटे शहर की प्रतिभाओं में वैश्विक सोच विकसित करने और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने के लिए तिल्दा के प्रतिष्ठित जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल को ‘ब्लूम एजुकेशन चेंज मेकर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी रायपुर स्थित होटल बेबीलोन में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता ऐरी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया । इस अवसर पर राज्यभर से आए वरिष्ठ शिक्षाविद, प्रबुद्ध नागरिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । "यह सम्मान हर माता-पिता के विश्वास की जीत है": प्रधानाचार्या श्रीमती ममता ऐरी ने भावुक होते हुए कहा:
"यह सम्मान किसी एक संस्था या व्यक्ति का नहीं, बल्कि तिल्दा के उन सभी जागरूक अभिभावकों के विश्वास की जीत है, जिन्होंने अपने नौनिहालों का भविष्य हमारे हाथों में सौंपा। हमारे समर्पित शिक्षक, जो दिन-रात बच्चों को तराशते हैं, और हमारे प्यारे विद्यार्थी, जो बड़े सपने देखने का साहस करते हैं—यह अवॉर्ड उन सभी का है। यह सम्मान हमें आने वाले वर्षों में शिक्षा को और अधिक आधुनिक, मानवीय और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए नई ऊर्जा देगा।"

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें