कांकेर पुलिस ने 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर किए नष्ट

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण* ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से कांकेर पुलिस ने 75 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर 12 अक्टूबर को कोड़ेजूंगा चौक पर रोलर चलाकर नष्ट किए। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर सितंबर माह में विशेष अभियान चलाया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू की उपस्थिति में यातायात प्रभारी दीपक साव एवं टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से मानक अनुरूप साइलेंसर उपयोग करने की अपील की है। तेज और कर्कश आवाज करने वाले वाहनों की सूचना वाहन नंबर व वीडियो सहित यातायात पुलिस कांकेर के मोबाइल नंबर 9479192979 पर भेजी जा सकती है।

Share this article

Show comments